‘डियर जिंदगी'' के साथ उदार है सेंसर बोर्ड: आलिया भट्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2016 3:04 PM
मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट खुश हैं कि सेंसर बोर्ड ने उनकी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को बिना किसी कट के रिलीज होने की मंजूरी दे दी है. अभिनेत्री को अपनी पिछली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर सेंसर बोर्ड के साथ विवादों का सामना करना पडा था. ऐसी खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने गौरी शिंदे […]
मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट खुश हैं कि सेंसर बोर्ड ने उनकी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को बिना किसी कट के रिलीज होने की मंजूरी दे दी है. अभिनेत्री को अपनी पिछली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर सेंसर बोर्ड के साथ विवादों का सामना करना पडा था.
ऐसी खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म के किसी भी दृश्य को बिना हटाये इसके रिलीज की मंजूरी दी है और इसे यू:ए सर्टिफिकेट दिया है. आलिया से जब इस बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं. सेंसर बोर्ड ‘डियर जिंदगी’ को लेकर बहुत मेहरबान, बहुत उदार और बहुत मधुर है. मेरी फिल्म रिलीज हो रही है और मैं सिर्फ दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहती हूं.’
23 वर्षीय अभिनेत्री यहां ट्विंकल खन्ना की किताब ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ के विमोचन के अवसर पर बोल रही थीं. आलिया ने ट्विंकल के हास्यबोध की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘उनका हास्यबोध दूसरे ही स्तर का है. आप इसे जानने के लिए ‘कॉफी विद करण’ देख सकते हैं. टिवंकल जिस तरह की इंसान हैं मैं उसकी बहुत बडी प्रशंसक हूं. मैं यहां उनकी किताब के विमोचन के अवसर में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं.’
अभिनेत्री की फिल्म ‘डियर जिंदगी” 25 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में शाहरुख एक मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं आलिया भी एक डिफ्रेंट किरदार में नजर आनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










