दीपिका से वाणी तक के रोमांटिक हीरो, रणवीर संबंधों को लेकर है ट्रेडीशनल

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह भले ही बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण से ले कर वाणी कपूर तक, अपनी अभिनेत्रियों के साथ रोमांचक स्क्रीन शेयर करते हों लेकिन जब बात संबंधों की आती हो तो वह काफी पारंपरिक हो जाते हैं. पिछली रात बेफिक्रे के गीत लॉन्चिंग कार्यक्रम में रणवीर ने कहा, ‘‘एक रुमानी संबंध […]
मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह भले ही बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण से ले कर वाणी कपूर तक, अपनी अभिनेत्रियों के साथ रोमांचक स्क्रीन शेयर करते हों लेकिन जब बात संबंधों की आती हो तो वह काफी पारंपरिक हो जाते हैं.
पिछली रात बेफिक्रे के गीत लॉन्चिंग कार्यक्रम में रणवीर ने कहा, ‘‘एक रुमानी संबंध के कई परत होते है इसे एक डिब्बे में नहीं डाल देना चाहिए. आज जिस तरह से संबंध दिखाई दे रहे हैं, उनमें पीढ़ीगत अंतर है. मैं वैसे समय में बडा हुआ हूं, जब सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ज्यादा नहीं था. मैं संबंधों के मामले में काफी परंपरागत हूं.
हमारी फिल्में आज के समय के जवां दिलो-दिमाग को दिखाते हैं. बेफिक्रे में रणवीर की सहअभिनेत्री वाणी का कहना है, ‘‘जब संबंधों की बात आती है तो मैं पारंपरिक हो जाती हैं. मैं न तो कुछ उम्मीद करती हूं और न कोई मांग रखती हूं.’ इसके अलावा रणवीर ने यह भी कहा कि वह नए जमाने के वैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं, जो उनके अभिनय कौशल में सुधार कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




