”2.0” में डबल नहीं ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं सुपरस्टार रजनीकांत

साउथ के सुपरस्टार रजनीकान्त आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं. यह फिल्म वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म ‘रोबोट’ का दूसरा भाग है, जिसमें रजनीकान्त ने डबल रोल निभाया था. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका थी. ‘2.0’ में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन भी […]
साउथ के सुपरस्टार रजनीकान्त आगामी तमिल फिल्म ‘2.0’ में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं. यह फिल्म वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म ‘रोबोट’ का दूसरा भाग है, जिसमें रजनीकान्त ने डबल रोल निभाया था. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका थी. ‘2.0’ में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
एस शंकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वैज्ञानक और रोबोट के किरदार में होंगे. इस फिल्म में भी उनके दोनों रोल तो वैसे ही रहेंगे लेकिन तीसरा किरदार बैड मैन का होगा. इससे पहले रजनीकान्तत ने अस्सी के दशक में बनी फिल्म जॉन-जॉनी-जर्नादन में भी ट्रिपल रोल किया था. फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई है.
अक्षय पहली बार तमिल फिल्म नजर आयेंगे. कुछ दिनों पहले ही उनका लुक वायरल हुआ है जिसमें उनका लुक भयावह नजर आ रहा था. खबरों की मानें तो वे इस साइंस-थ्रिलर फिल्म में एक साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आयेंगे. अक्षय ने अपने एक बयान में इस बात का खुलासा किया था कि वो इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










