ePaper

''डियर जिंदगी'' का नया टीजर रिलीज, आलिया ने शाहरुख के नाम का उड़ाया मजाक!

Updated at : 24 Oct 2016 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
''डियर जिंदगी'' का नया टीजर रिलीज, आलिया ने शाहरुख के नाम का उड़ाया मजाक!

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का नया टीजर रिलीज हो गया है. टीजर से पहले फिल्‍म का नया पोस्‍टर भी रिलीज किया गया था, जिसमें दोनों स्टार्स बेहद क्‍यूट लग रहे हैं. ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी हिट फिल्‍म बनाने वाली गौरी शिंदे की यह दूसरी फिल्‍म है. शाहरुख-आलिया पहली […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का नया टीजर रिलीज हो गया है. टीजर से पहले फिल्‍म का नया पोस्‍टर भी रिलीज किया गया था, जिसमें दोनों स्टार्स बेहद क्‍यूट लग रहे हैं. ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी हिट फिल्‍म बनाने वाली गौरी शिंदे की यह दूसरी फिल्‍म है. शाहरुख-आलिया पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन साझा कर रहे हैं.

इस वीडियो में आलिया जोक करती नजर आ रही है और शाहरुख उनके जोक्‍स को सुनकर बस मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं. इस टीजर में दोनों की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है. इससे पहले जारी किये गये पोस्‍टर में दोनों स्‍टार्स साइकिलिंग करते नजर आये थे. दोनों ने काफी पहले से फिल्म का प्रमोशन शूरू कर दिया था. इस फिल्म में शाहरुख ने आलिया के मेंटर की भूमिका निभायी है.

फिल्म में शाहरुख आलिया को कई टिप्स देंगे जो उनके रास्ते आसान कर देगी. आलिया का किरदार फिल्म में हटकर है वो इस फिल्म में एक साथ चार लड़कों को डेट करती हुई नजर आयेंगी. उनके ब्‍वॉयफ्रेंड की भूमिका आदित्य रॉय कपूर, अली जफर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी ने निभाए हैं. इनसे डेट करने के बाद भी आलिया प्यार का मतलब नहीं समझती फिल्म में शाहरुख उन्हें उन्हें प्यार के असली मायने समझाएंगे. ‘डियर जिंदगी’ की कहानी थोड़ी हटकर है.

आज के यूथ को ध्यान में रखर बनायी गयी इस फिल्म में ऐसी कई बातें होंगी जो हमारे बड़े हमें समझाना चाहते हैं लेकिन शाहरुख जब इन बातों को समझायेंगे तो इसका अलग ही असर यूथ पर होगा.

इस फिल्म को शाहरुख खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola