ePaper

‘ए दिल है मुश्किल'' के समर्थन में आगे आईं आलिया

Updated at : 16 Oct 2016 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
‘ए दिल है मुश्किल'' के समर्थन में आगे आईं आलिया

मुंबई : फिल्मकार अनुराग कश्यप, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘ए दिल है मुश्किल’ को रिलीज करने के पक्ष में उतर आए हैं जबकि अभिनेत्री काजोल ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. सिनेमा मालिकों के संघ ने घोषणा की थी कि वे चार राज्यों में इस फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे क्योंकि इसमें […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार अनुराग कश्यप, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘ए दिल है मुश्किल’ को रिलीज करने के पक्ष में उतर आए हैं जबकि अभिनेत्री काजोल ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. सिनेमा मालिकों के संघ ने घोषणा की थी कि वे चार राज्यों में इस फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे क्योंकि इसमें पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है.

दी सिनेमा ओनर्स एग्जिबिटर्स ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओईएआई) ने हाल ही में कहा था कि इस फिल्म में पाकिस्तान के कलाकारों ने काम किया है इसलिए वे इस फिल्म को महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा में रिलीज नहीं करेंगे.

इस वजह से करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. इस फिल्म में पाकिस्तान के जानेमाने अभिनेता फवाद खान ने भी काम किया है. उनके अलावा इसमें एश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी है. इस फिल्म को थियेटरों में 28 अक्तूबर को रिलीज होना है.

कश्यप ने ट्वीटर के जरिए सीओईएआई के रुख की आलोचना करते हुए कहा है, ‘‘दुनिया हमसे सीख ले सकती है…हम हर समस्या का हल फिल्मों पर दोषारोपण करके और इन पर प्रतिबंध लगाकर निकालते हैं. करण जौहर हम आपके साथ हैं.’ आलिया ने कहा कि फिल्म की रिलीज को रोकना गलत है. उन्होंने कहा, ‘‘एक साल पहले जब फिल्म की शूटिंग हुई थी तब माहौल अच्छा था.’ स्वरा भास्कर ने भी फिल्म को रिलीज होने से रोकने की आलोचना की है.

सुशांत राजपूत ने कहा कि वे इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola