ePaper

शिल्पा ने पिता के लिए दिल को छू लेने वाली कविता लिखी

Updated at : 13 Oct 2016 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्पा ने पिता के लिए दिल को छू लेने वाली कविता लिखी

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पिता सुरेंद्र देजू शेट्टी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल को छू लेने वाली एक कविता लिखी है. अभिनेत्री के पिता का गत 11 अक्तूबर को यहां के उपनगरीय अंधेरी इलाके में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. शिल्पा ने लिखा, ‘हमारे […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पिता सुरेंद्र देजू शेट्टी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल को छू लेने वाली एक कविता लिखी है. अभिनेत्री के पिता का गत 11 अक्तूबर को यहां के उपनगरीय अंधेरी इलाके में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

शिल्पा ने लिखा, ‘हमारे नायक जो हर रुप में प्रिय और उदार थे….जीवन के आखिरी समय तक सच्चे और ईमानदार थे…अपने दिल और मन से सच्चे थे…अपने पीछे वे खूबसूरत यादें छोड़ गए…हमारे परिवार की श्रृंखला में एक कड़ी टूट गयी…वह हमारे घर से चले गए लेकिन हमारे दिल में बसे हुए हैं.’

उन्होंने फोटो शेयरिंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘डैडी हमें आपसे प्यार है, आप सबसे अच्छे पिता, पति, दोस्त और रुह थे. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.’ कल मुंबई में सुरेंद्र की अंत्येष्टि की गयी. इस दौरान अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन जैसे कई फिल्म सितारे मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola