ePaper

ड्वेन ब्रावो संग डांस करती दिखेंगी नेहा शर्मा, बताया- प्रभावशाली डांसर...

Updated at : 13 Oct 2016 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो संग डांस करती दिखेंगी नेहा शर्मा, बताया- प्रभावशाली डांसर...

मुंबई: वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के मैदान में अपने खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन अभिनेत्री नेहा शर्मा के मुताबिक वह एक प्रभावशाली डांसर भी हैं. नेहा ने उनके साथ ‘तुम बिन 2′ के लिए एक संगीत वीडियो की शूटिंग की है. आगामी रोमांटिक फिल्म के लिए ब्रावो ने ‘येगर बॉम्ब’ […]

विज्ञापन

मुंबई: वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के मैदान में अपने खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन अभिनेत्री नेहा शर्मा के मुताबिक वह एक प्रभावशाली डांसर भी हैं. नेहा ने उनके साथ ‘तुम बिन 2′ के लिए एक संगीत वीडियो की शूटिंग की है. आगामी रोमांटिक फिल्म के लिए ब्रावो ने ‘येगर बॉम्ब’ नामक एक गीत रिकॉर्ड किया है.

क्रिकेटर ने फिल्म की कलाकार नेहा, आशिमा गुलाठी और आदित्य सील के साथ एक संगीत वीडियो भी रिकॉर्ड किया है. ‘क्रुक’ के स्टार ने बताया कि ब्रावो ने बडी आसानी से काम किया और बिना किसी तैयारी के वे गीत की शूटिंग के लिए साथ आए.

undefined

नेहा ने बताया, ‘वह (ब्रावो) सहज थे और काफी मस्ती की. काम शुरू होते ही वह सक्रिय हो गये. मुझे नहीं लगा कि इसके लिए हम में से किसी ने किसी तरह की तैयारी या पूर्वाभ्यास किया था. सब कुछ अचानक से हो गया.’ अभिनेत्री ने बताया कि वीडियो की शूटिंग एक दिन में हो गयी और कलाकारों का इरादा सिर्फ मजा करना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola