‘शिवाय'' में शानदार एक्शन सीन्स की भरमार, वीर दास ने खोले कई राज ?

मुंबई: अभिनेता वीर दास, अजय देवगन की आ्रगामी फिल्म ‘शिवाय’ के एक्शन सीन्स को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इसकी जमकर प्रशंसा की है. उनका कहना है कि इस फिल्म में अजय ने जो एक्शन सीन्स किये है उसे करने की क्षमता और किसी में नहीं है. वीर ने बताया, ‘मैं सोचता हूं कि उन्होंने […]
मुंबई: अभिनेता वीर दास, अजय देवगन की आ्रगामी फिल्म ‘शिवाय’ के एक्शन सीन्स को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इसकी जमकर प्रशंसा की है. उनका कहना है कि इस फिल्म में अजय ने जो एक्शन सीन्स किये है उसे करने की क्षमता और किसी में नहीं है.
वीर ने बताया, ‘मैं सोचता हूं कि उन्होंने (अजय) इसकी कहानी को काफी अच्छे से प्रस्तुत किया है. जहां तक मैं सोचता हूं कि ‘शिवाय’ में अजय ने एक्शन किये हैं उसे करने की किसी में क्षमता नहीं है. यह हर एक के लिए काफी दर्शनीय होगा.’ वीर को काफी आश्चर्य हुआ जब ‘शिवाय’ में अजय ने उन्हें एक रोल का प्रस्ताव दिया था.
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और कहा ऑफिस आ जाओ. लेखकों की उनकी टीम ने इस फिल्म की कहानी को हमें सुनाया और मुझे यह काफी पसंद आया.’ ‘देल्ही बेली’ के इस अभिनेता ने बताया कि वह इस फिल्म में एक पाकिस्तानी हैकर का किरदार निभा रहा है.
उन्होंने बताया, ‘यह एक नकारात्मक रोल नहीं है. मैं एक पाकिस्तानी हैकर की भूमिका निभा रहा हूं. मैं इसके करार के आधार पर इस फिल्म के बारे में और अधिक बातें नहीं बता सकता.’ अजय देवगन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय और वीर के साथ सायेशा सैगल और एरिका कार भी हैं. यह फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




