शिल्पा शेट्टी के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार दिनमें दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वर्सोवा स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल […]
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार दिनमें दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वर्सोवा स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद सुरेंद्र शेट्टी काे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गयाथा, पर उन्हें बचायानहींजा सका. सुरेंद्र शेट्टी के परिवार में पत्नी सुनंदा शेट्टी, दो बेटियां शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी हैं.
सुरेंद्र शेट्टी का अंतिम संस्कार विले पार्ले में होगा. इस समय पूरा परिवार एक साथ है और शिल्पा के पति राज कुंदरा व बहन शमिता शेट्टी भी साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










