टल सकती है ‘ऐ दिल है मुश्किल'' की रिलीज डेट, दीवाली पर सिर्फ ‘शिवाय''!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 1:47 PM
उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का मामला गर्माया हुआ है. इसी बीच खबरें आ रही है कि करण जौहर ही आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज डेट टल सकती है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज […]
उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का मामला गर्माया हुआ है. इसी बीच खबरें आ रही है कि करण जौहर ही आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज डेट टल सकती है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढाया जा सकता है. इसका एक मुख्य कारण पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की मांग को बताया जा रहा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से पहले ही इस बात की धमकी दी जा चुकी है कि अगर करण जौहर इस फिल्म से फवाद खान के पार्ट को एडिट नहीं करते हैं तो फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जायेगा.
ऐसे में हो सकता है कि करण इस फिल्म को दीवाली पर रिलीज न करें. हो सकता है कि दीवाली पर सिर्फ अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ ही रिलीज हो. हालांकि दोनों ही फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है. लेकिन हो सकता है कि करण जौहर मौजूदा हाल को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट टाल दें…???
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










