सैनिकों के अपमान के लिए ओम पुरी के खिलाफ शिकायत, अभिनेता ने कहा ‘सजा का हकदार हूं''

मुंबई : हाल ही में एक टेलीविजन शो में भारतीय सैनिकों का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में अभिनेता ओम पुरी के खिलाफ आज एक शिकायत दर्ज कराई गई है. वरिष्ठ अभिनेता ने माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी गलती मानते हैं और यह बिल्कुल नहीं चाहते कि उनकी टिप्पणी के लिए […]
मुंबई : हाल ही में एक टेलीविजन शो में भारतीय सैनिकों का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में अभिनेता ओम पुरी के खिलाफ आज एक शिकायत दर्ज कराई गई है. वरिष्ठ अभिनेता ने माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी गलती मानते हैं और यह बिल्कुल नहीं चाहते कि उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें माफ किया जाए. उरी हमले के बाद ‘‘इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन्स” (आईएमपीपीए) द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर भारतीय फिल्मों में काम करने पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में एक बहस के सिलसिले में टीवी चैनल ने ओम पुरी को आमंत्रित किया था.
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बहस के दौरान पुरी ने कथित तौर पर कहा ‘‘सैनिकों को सेना में शामिल होने के लिए किसने कहा था ? किसने उन्हें हथियार उठाने के लिए कहा था ?” पुरी ने आज, इसी टीवी शो में कहा कि वह अपनी टिप्पणी को लेकर शर्मिन्दा हैं और इसके लिए माफी काफी नहीं हो सकती.
Andheri police station received application; enquiry is on: Mumbai Police PRO Ashok Dudhe on Om Puri controversy pic.twitter.com/SKhh5oZSvr
— ANI (@ANI) October 4, 2016
Dear #OmPuri ji. Mai aapki bahut izzat karta hoon. Lekin kal tv per desh ke sainik ke baare mein aapki baat sunkar bahut DUKH hua. #VerySad
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 4, 2016
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




