मुझसे कहा गया था कि मॉडल बनने के लिए मैं बहुत मोटी हूं : सनी लियोनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई: न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में उन्हें मॉडल बनने के लिए बहुत मोटी कहा गया था.सनी आठ सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर […]
विज्ञापन
मुंबई: न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में उन्हें मॉडल बनने के लिए बहुत मोटी कहा गया था.सनी आठ सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं. ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है जो यह सोचते थे कि वह कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं.
सनी ने न्यूयॉर्क से दिए ईमेल साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे बहुत अद्भुत लग रहा था. जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की. मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझमें दिलचस्पी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










