ePaper

इरोम शर्मिला की बायोपिक के लिए तापसी पन्नू से किया गया संपर्क

Updated at : 08 Sep 2016 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
इरोम शर्मिला की बायोपिक के लिए तापसी पन्नू से किया गया संपर्क

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में खुलासा किया कि नागरिक अधिकारों की लडाई लड़ने वाली मणिपुर की राजनीतिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के जीवन पर आधारित एक फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया है. मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया गया है, लेकिन ‘बेबी’ स्टार का […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में खुलासा किया कि नागरिक अधिकारों की लडाई लड़ने वाली मणिपुर की राजनीतिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के जीवन पर आधारित एक फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया है.

मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया गया है, लेकिन ‘बेबी’ स्टार का कहना है कि उन्होंने अभी तक इस फिल्म की स्क्रिप्‍ट नहीं पढी है. उन्होंने कहा, ‘मुझसे पूछा गया है, लेकिन हम समय तय कर रहे हैं. एक बार ‘पिंक’ रिलीज होने पर मैं इसकी स्क्रिप्‍ट सुनूंगी और इसे देखूंगी.’

उल्लेखनीय है कि मणिपुर की ‘आयरन लेडी’ इरोम शर्मिला ने पिछले महीने अपनी 16 साल की भूख हडताल तोडी और घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं ताकि वह विवादास्पद सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफस्पा) को हटा सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola