ePaper

माधुरी दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, अमेरिका के अस्‍पताल में भर्ती

Updated at : 06 Sep 2016 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, अमेरिका के अस्‍पताल में भर्ती

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित की तबीयत अचानक खराब हो गई है. बताया जा रहा है कि उनके कंधे में तेज दर्द हो रहा था. इलाज के लिए वे अमेरिका रवाना हो गई हैं, जहां वे अस्‍पताल में भर्ती है. बता दें कि शादी के बाद माधुरी अमेरिका में ही बस गई थी, कुछ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित की तबीयत अचानक खराब हो गई है. बताया जा रहा है कि उनके कंधे में तेज दर्द हो रहा था. इलाज के लिए वे अमेरिका रवाना हो गई हैं, जहां वे अस्‍पताल में भर्ती है. बता दें कि शादी के बाद माधुरी अमेरिका में ही बस गई थी, कुछ सालों पहले ही वे फैमिली संग भारत लौटी हैं.

खबरों के अनुसार एक रियेलिटी टीवी शो की शूटिंग के दौरान ही उन्‍हें कंधे पर दर्द हो रहा था. हालात ज्‍यादा बिगड़ने के बाद उन्‍हें लंबी छुट्टी लेनी पड़ी है. माधुरी के पति श्रीराम माधव नेने अमेरिका में ही प्रैक्टिस करते है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर माधुरी ने वहां इलाज करने को फैसला लिया हो.

बता दें कि पिछले काफी दिनों से उन्‍हें दर्द की शिकायत थी. मुंबई में ही उनका इलाज चल रहा था. लेकिन आराम न मिल पाने की वजह से वो अमेरिका रवाना हो गर्इ हैं. बता दें कि माधुदी इनदिनों बड़े पर्दे से दूर हैं. वो टीवी पर रियेलिटी शोज को जज कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola