ePaper

मैं तभी अभिनय करुंगा जब मुझे काफी पैसा मिलेगा: अनुराग कश्यप

Updated at : 06 Sep 2016 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
मैं तभी अभिनय करुंगा जब मुझे काफी पैसा मिलेगा: अनुराग कश्यप

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ में नाकारात्मक भूमिका के लिए समीक्षक अनुराग कश्यप की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि निर्देशक का कहना है कि वह नियमित आधार पर अभिनय नहीं करना चाहते. पूर्व में भी अभिनय कर चुके 43 वर्षीय फिल्म निर्माता ए आर मुरुगदॉस की फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ में नाकारात्मक भूमिका के लिए समीक्षक अनुराग कश्यप की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि निर्देशक का कहना है कि वह नियमित आधार पर अभिनय नहीं करना चाहते. पूर्व में भी अभिनय कर चुके 43 वर्षीय फिल्म निर्माता ए आर मुरुगदॉस की फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए हैं.

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने आप को एक अभिनेता के रुप में नहीं देखना चाहते. अनुराग ने बताया, ‘मैं तभी अभिनय करुंगा जब मुझे काफी पैसा मिलेगा, अन्यथा अभिनय करने का मेरा कोई इरादा नहीं है. मैं तभी अभिनय करुंगा अगर भूमिका अच्छी होगी या कोई मुझे पर्याप्त पैसा दे जिससे मेरी अन्य समस्याएं सुलझ जाएं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं एक अभिनेता के तौर पर कैरियर नहीं बनाना चाहता. मेरे दिमाग में अभिनय नहीं हैं बल्कि अपनी फिल्मों पर मेरा फोकस है. अधिक प्रस्ताव स्वीकार करने के बजाय मुझे समय चाहिए और जब मेरे पास समय होगा तो कहानी और भूमिका अच्छी होगी.’

‘बॉम्बे वेलवेट’ के निर्माता ने ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव डी’, ‘गुलाल’ और ‘शार्गिद’ सहित अन्य फिल्मों में अभिनय किया है. इस भूमिका पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये अनुराग ने कहा, ‘मुझे इतने सारे फोन और संदेश, और वो भी लगातार कभी नहीं मिले. व्यापार (विश्लेषक आलोचक) से जुडे लोगों ने मुझे फिल्म बनाना बंद कर देने और केवल अभिनय करने के लिए कहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola