फिर चलेगा म्यूजिक का जादू, ‘रॉक ऑन 2'' का टीजर रिलीज

अभिनेता फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में इन दो कलाकारों के अलावा अर्जुन कपूर, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा और प्राची देसाई मुख्य भूमिका में हैं. टीजर में फरहान नाव चलाते दिख रहे हैं. 1 मिनट 28 सेकंड का यह टीजर दर्शकों […]
अभिनेता फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में इन दो कलाकारों के अलावा अर्जुन कपूर, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा और प्राची देसाई मुख्य भूमिका में हैं. टीजर में फरहान नाव चलाते दिख रहे हैं.
1 मिनट 28 सेकंड का यह टीजर दर्शकों को बेहद भायेगा. फिल्म में श्रद्धा ने तीन गाने गाये हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने समांथा एडवर्ड्स से ट्रेनिंग ली है. बता दें कि फिल्म की शूटिंग शिलॉन्ग में हुई है. फिल्म में श्रद्धा जिया शर्मा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
THIS. IS. IT. Presenting… The #RockOn2Teaser ~ https://t.co/WEXOhwp1Th 🤘❤️ #ReliveTheMagik #RockOn2
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) September 5, 2016
पहली बार फरहान और श्रद्धा एकसाथ काम कर रहे हैं. श्रद्ध ने अपने एक बयान में कहा था कि वो इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. वे गाने की शौकीन हैं और इस फिल्म के माध्यम से उनकी ये इच्छा पूरी हो रही है. एकबार फिर दर्शकों को रॉक ऑन करने के लिए यह फिल्म तैयार है.
Here we go ..!! 🤘🏽😎🤘🏽 #ReliveTheMagik #RockOn2Teaser https://t.co/HDgZZeRYQP
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) September 5, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




