ePaper

फिर चलेगा म्‍यूजिक का जादू, ‘रॉक ऑन 2'' का टीजर रिलीज

Updated at : 05 Sep 2016 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
फिर चलेगा म्‍यूजिक का जादू, ‘रॉक ऑन 2'' का टीजर रिलीज

अभिनेता फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में इन दो कलाकारों के अलावा अर्जुन कपूर, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा और प्राची देसाई मुख्‍य भूमिका में हैं. टीजर में फरहान नाव चलाते दिख रहे हैं. 1 मिनट 28 सेकंड का यह टीजर दर्शकों […]

विज्ञापन

अभिनेता फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में इन दो कलाकारों के अलावा अर्जुन कपूर, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा और प्राची देसाई मुख्‍य भूमिका में हैं. टीजर में फरहान नाव चलाते दिख रहे हैं.

1 मिनट 28 सेकंड का यह टीजर दर्शकों को बेहद भायेगा. फिल्‍म में श्रद्धा ने तीन गाने गाये हैं. इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने समांथा एडवर्ड्स से ट्रेनिंग ली है. बता दें कि फिल्‍म की शूटिंग शिलॉन्‍ग में हुई है. फिल्‍म में श्रद्धा जिया शर्मा का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पहली बार फरहान और श्रद्धा एकसाथ काम कर रहे हैं. श्रद्ध ने अपने एक बयान में कहा था कि वो इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. वे गाने की शौकीन हैं और इस फिल्‍म के माध्‍यम से उनकी ये इच्‍छा पूरी हो रही है. एकबार फिर दर्शकों को रॉक ऑन करने के लिए यह फिल्‍म तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola