फैंस को भा गई दबंग सोनाक्षी, जानें ‘अकीरा'' की कमाई ?

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ रिलीज हो गई है. समीक्षकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. पहली बार सोनाक्षी का दबंग अवतार फैंस का पसंद आया है और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में लीड रोल सोनाक्षी निभा रही है और फिल्म […]
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ रिलीज हो गई है. समीक्षकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. पहली बार सोनाक्षी का दबंग अवतार फैंस का पसंद आया है और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.
फिल्म में लीड रोल सोनाक्षी निभा रही है और फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट अनुराग कश्यप भी हैं जो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं. महिला केंद्रित फिल्मों की बात करें तो ‘मर्दानी’ ने पहले दिन 3.46 करोड़ और अनुष्का शर्मा की ‘एनएच 10’ ने 3.35 करोड़ की कमाई की थी.
#Akira gathered momentum after an ordinary start… Biz picked up from evening onwards… Fri ₹ 5.15 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 3, 2016
ऐसे में देखा जायें तो सोनाक्षी की फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है. वीकेंड पर फिल्म की और अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अमित साध और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




