ePaper

जानें, हॉलीवुड में डेब्‍यू करने को लेकर क्‍या बोलीं सोनम कपूर ?

Updated at : 03 Sep 2016 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, हॉलीवुड में डेब्‍यू करने को लेकर क्‍या बोलीं सोनम कपूर ?

अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अमेरिका की टॉप टैलेंट एजेंसी ‘यूनाईटेड टैलेंट एजेंसी’ के साथ करार किया है. इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई कि वो हॉलीवुड में डेब्‍यू कर सकती हैं और जल्‍द ही बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को बाय बाय कर सकती है. लेकिन अब इन खबरों को लेकर सोनम […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अमेरिका की टॉप टैलेंट एजेंसी ‘यूनाईटेड टैलेंट एजेंसी’ के साथ करार किया है. इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई कि वो हॉलीवुड में डेब्‍यू कर सकती हैं और जल्‍द ही बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को बाय बाय कर सकती है. लेकिन अब इन खबरों को लेकर सोनम ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’ पहले मैं यह साफ कर दूं कि मैंने कोई फिल्‍म साइन नहीं की है और न ही कोई फिल्‍म मुझे ऑफर हुई है.’ बता दें कि सोनम ने फिल्‍म ‘सांवरिया’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वे ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘नीरजा’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं.

बीते दिनों मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने इंस्‍टग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात का खुलाया किया था कि उन्‍होंने यूटीए के साथ एक कॉन्‍टैक्‍ट साइन किया है. इसके बाद ही ऐसी खबरें आने लगी कि वो हॉलीवुड की ओर रुख कर सकती हैं. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है.

फिलहाल सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्‍म में उनके अलावा करीना कपूर खान भी नजर आयेंगी. सोनम इससे पहले फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आई थी जिसमें उन्‍होंने एयर होस्‍टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola