इस फिल्म के लिए सलमान खान से ट्रेनिंग लेंगे वरुण धवन

अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. उनकी एक्साइटमेंट का एक और कारण यह भी है कि वो इस फिल्म में सलमान खान से ट्रेनिंग लेनेवाले हैं. वरुण का कहना है कि उनके लिए पर्दे पर सलमान भाई जैसे किरदार निभाना बहुत मुश्किल होगा. वरुण का कहना है […]
अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. उनकी एक्साइटमेंट का एक और कारण यह भी है कि वो इस फिल्म में सलमान खान से ट्रेनिंग लेनेवाले हैं. वरुण का कहना है कि उनके लिए पर्दे पर सलमान भाई जैसे किरदार निभाना बहुत मुश्किल होगा.
वरुण का कहना है कि वे सलमान भाई से मिलकर ‘जुड़वा’ में उनके द्वारा निभाये गये किरदार को समझने की कोशिश करेंगे. पहली बार ऐसा होगा कि इस फिल्म में वरुण डबल रोल निभाते नजर आयेंगे. कुछ दिनों पहले ही निर्देश डेविड धवन ने इस सीक्वल फिल्म में अपने बेटे वरुण को लेने की घोषणा की थी.
डेविड धवन का कहना है कि जैसे ही स्क्रिप्ट तैयार होगी इसे सलमान खान को दिखाई जायेगी. उनका कहना है कि सलमान ही हैं जो इस फिल्म को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. कहा जा रहा है फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और परिणीति चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं.
बता दें कि वर्ष 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ में सलमान डबल रोल में नजर आये थे. दो भाईयों की शानदार कहानी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




