आता माझी सटकली! क्या करण जौहर-KRK ने फिल्म शिवाय को खिलाफ रची थी साजिश?
मुंबई :मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी फिल्मों के लिए जंग नयी बात नहीं है.बड़ेफिल्म प्रोड्यूसरों मेंकांटे की टक्कर होती हैऔर वे नहीं चाहते कि जब उनकी फिल्म थियेटरमेंरिलीजहो, तो कोईदूसरीबड़ीफिल्मभी उस समयआये. ताजामामला अजय देवगनकी फिल्म शिवाय और करणजौहर की फिल्मऐ दिल है मुश्किलको लेकर शुरू हुआ विवाद का है.इसपूरे खेलमें मोहराबने हैं बड़बोले कमाल […]
मुंबई :मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी फिल्मों के लिए जंग नयी बात नहीं है.बड़ेफिल्म प्रोड्यूसरों मेंकांटे की टक्कर होती हैऔर वे नहीं चाहते कि जब उनकी फिल्म थियेटरमेंरिलीजहो, तो कोईदूसरीबड़ीफिल्मभी उस समयआये. ताजामामला अजय देवगनकी फिल्म शिवाय और करणजौहर की फिल्मऐ दिल है मुश्किलको लेकर शुरू हुआ विवाद का है.इसपूरे खेलमें मोहराबने हैं बड़बोले कमाल आर खान. अजय देवगन ने अपने फिल्म के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए करण जौहर पर संदेह जताया है, जिसमें शक है कि कमाल आर खान को पैसे भुगतान कर यूज किया जा रहा है. अजय देवगन व करण जौहर दोनों की फिल्में दिवाली में आयेगी. मालूम हो कि इससे पहले अजय देवगन व शाहरुख खान के बीच भी अपनी फिल्मों के एक ही समयरिलीजकरने के लिए जंग हुई थी.उससमयअजयदेवगन की फिल्म सनऑफ सरदार औरशाहरुख खान की फिल्म जब तकहै जानएकही समय रिलीज हो रहीथी.
Hear what self proclaimed no. 1 critic and trade analyst Kamaal R Khan has to say. https://t.co/wRc7moSlsZ
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 1, 2016
अजय देवगन का संदेह
अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी इस बार दिवाली में सिनेमाघरों में आने वाली है. अब ऐसे में दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं जिससे बिजनेस पर असर पड़ेगा. इसी बीच अजय को संदेह है कि उनकी फिल्म ‘शिवाय’ के खिलाफ करण जौहर और कमाल आर खान (केआरके) किसी साजिश को अंजाम देने के फिराक में हैं. इसके लिए अजय देवगन ने जांच की मांग भी की है.
इस संबंध में अजय की पीआर एजेंसी की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है, जिसमें अजय ने केआरके और करण जौहर दोनों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. अजय ने इस प्रेस रिलीज में कहा है कि केआरके उनकी फिल्म को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. अजय ने केआरके और उनके सह निर्माता कुमार मंगत के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड प्रेस रिलीस के साथ मीडिया के समक्ष रखा है.
क्या कहा केआरके ने टेप में
अजय के द्वारा जारी टेप में कुमार मंगत और केआरके के बीच हुई बातचीत रिकार्ड है. इस रिकार्ड से यह झलकता है कि केआरके पैसों की डिमांड कर रहे हैं. टेप में केआरके कहते नजर आ रहे हैं कि वह करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में बुरा नहीं कह सकते क्योंकि करन की तरफ से उन्हें 25 लाख रुपये दिए गए हैं. इस टेप के जारी होने के बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्माता निर्देशक करण भी शक के दायरे में हैं और अजय उनके खिलाफ भी जांच की मांग कर रहे हैं.
इस बार नहीं छुप सकी केकेआर की करतूत
पिछले कुछ समय से केआरके बॉलीवुड की फिल्मों की इतनी बुराई करते हैं कि वह इसको लेकर हमेशा लाईम लाईट में रहते हैं. ऐसा करके वे कई बार विवादों में भी फंसे चुके हैं. केआरके बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माताओं की फिल्मों का रिव्यू करके उसे अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट करते हैं. इन सबकी वजह से केआरके सुर्खियों में रहते हैं. इस बार केआरके ने अजय की फिल्म ‘शिवाय’ को निशाना बनाया, लेकिन उसकी यह करतूत इस बार सामने आ गई. फिल्म के सह निर्माता कुमार मंगत ने उनकी बातों को रिकॉर्ड कर मीडिया के समक्ष रख दिया है.
क्या कहा अजय ने
अजय में अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि मैं 25 सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हूं. मेरे पिता इस इंडस्ट्री के जानेमाने डांस डायरेक्टर रहे हैं, इसलिए इंडस्ट्री से मेरा लगाव है. ऐसे में कमाल जैसा कोई एक आदमी फिल्म को बुरा कहता है, ताकि वह हम से पैसे की डिमांड कर सके. अजय ने दुखी मन से कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग भी केआरके के साथ मिले हुए हैं और इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अजय ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा है कि इमानदारी से इसकी जांच होनी चाहिए. अजय ने यह भी कहा कि करण के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिए अगर उनका इसमें कोई रोल हैं तो….
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










