ePaper

अब बड़े पर्दे पर इस किरदार के लिए तैयार हैं शिल्‍पा शेट्टी

Updated at : 31 Aug 2016 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
अब बड़े पर्दे पर इस किरदार के लिए तैयार हैं शिल्‍पा शेट्टी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी इनदिनों बड़े पर्दे से दूर हैं. वहीं दूसरी ओर जब अभिनेत्रियां फिल्मों में मां का किरदार निभाने से बचती हैं, शिल्पा शेट्टी को इस तरह की भूमिकाएं निभाने में कोई हिचक नहीं है. उनका कहना है कि मां का किरदार निभाने में उन्‍हें कोई हिचक नहीं है. शिल्पा से पर्दे […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी इनदिनों बड़े पर्दे से दूर हैं. वहीं दूसरी ओर जब अभिनेत्रियां फिल्मों में मां का किरदार निभाने से बचती हैं, शिल्पा शेट्टी को इस तरह की भूमिकाएं निभाने में कोई हिचक नहीं है. उनका कहना है कि मां का किरदार निभाने में उन्‍हें कोई हिचक नहीं है.

शिल्पा से पर्दे पर मां का किरदार निभाने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह भी एक मां हैं, उन्हें ऐसे किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन इसके लिए उनके पास समय होना चाहिए.

41 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं पूरे समय अपने बच्चे की देखभाल में लगी रहती हूं, मेरे लिए वही प्राथमिकता है. चीजें मेरे अनुरुप होनी चाहिएं.’ शिल्पा इन दिनों फिल्मों में तो नहीं पर टेलीविजन के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर की जज के तौर पर व्यस्त हैं.

‘धड़कन’ फिल्म की इस खूबसूरत अदाकारा को अंतिम बार 2008 में करण जौहर की फिल्म दोस्ताना में एक विशेष गीत में देखा गया था. उसके बाद आठ साल से वह रुपहले पर्दे से दूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola