VIDEO: ‘ऐ दिल है मुश्किल'' : करण जौहर ने कहा- थैंक्यू फॉर दिस क्रेजी लव...
मुंबई: करण जौहर के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का पहला टीचर मंगलवार को जारी किया गया जिसने इंटरनेट पर रिकार्ड बना लिया है. इस टीचर को अबतक 8 मिलियन लोग देख चुके हैं जिसकी जानकारी खुद करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. करण जौहर ने आज […]
मुंबई: करण जौहर के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का पहला टीचर मंगलवार को जारी किया गया जिसने इंटरनेट पर रिकार्ड बना लिया है. इस टीचर को अबतक 8 मिलियन लोग देख चुके हैं जिसकी जानकारी खुद करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.
करण जौहर ने आज ट्वीट किया कि थैंक्यू फॉर दिस क्रेजी लव!!!!! ब्रेकिंग द इंटरनेट !!!!!
करण जौहर ने फिल्म के संबंध में जानकारी दी है कि यह एकतरफा प्यार, गहरी दोस्ती और दिल टूटने की कहानी है. ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी सितारों से सजी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री फव्वाद खान भी एक विशेष भूमिका में नजर आयेंगी.
फिल्म के टीजर में रणबीर को फिल्म का शीर्षक गीत गाते हुआ देखा जा सकता है , टीजर में रिश्तों की जटिलता पेश की गयी है. टीजर में अनुष्का, ऐश्वर्या और फवाद भी नजर आ रहे हैं.
https://twitter.com/karanjohar/status/770852035952607232
मंगलवार को टीजर के साथ किए गए ट्वीट में करण ने फिल्म की कहानी की तरफ संकेत करते हुए लिखा, ‘‘एकतरफा प्यार…गहरी दोस्ती और दिल टूटना… ‘ऐ दिल है मुश्किल’ यही है.’
आपको बता दें कि करण चार साल बार कोई फिल्म निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दीपावली के मौके पर 28 अक्तूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










