अपने बेटे को टीवी देखने नहीं देतीं शिल्पा शेट्टी, क्योंकि...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही टीवी डांस शो ‘सुपर डांसर’ में बतौर जज नजर आनेवाली हैं. वहीं उनका कहना है कि वो अपने बेटे वियान को टेलीविजन देखने नहीं देती क्योंकि कई बार यह आक्रामक होता है. बता दें कि इस किड्स डांस शो में उउनके अलावा अनुराग बसु और गीता कपूर भी […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही टीवी डांस शो ‘सुपर डांसर’ में बतौर जज नजर आनेवाली हैं. वहीं उनका कहना है कि वो अपने बेटे वियान को टेलीविजन देखने नहीं देती क्योंकि कई बार यह आक्रामक होता है. बता दें कि इस किड्स डांस शो में उउनके अलावा अनुराग बसु और गीता कपूर भी जज होंगे.
यहां किड्स डांस शो के शुभारंभ के मौके पर शिल्पा ने को बताया, ‘मैं अपने बेटे को टेलीविजन देखने नहीं देती क्योंकि वह कई बार यह आक्रामक होता है. मैं बहुत ही प्रोटेक्टिव मां हूं. मैं उसे मेरा आगामी शो ‘सुपर डांसर’ देखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी. यह टेलीविजन के साथ उसका पहला साक्षात्कार होगा.’
उन्होंने कहा, ‘इसमें कुछ जबरदस्त बच्चे हैं जो चार पांच साल के हैं और वे अभिभूत कर देने वाले डांस करते हैं. मेरा बेटा उतना अच्छा नहीं नाच सकता. मैं उसे इस शो में लेकर नहीं आउंगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




