ePaper

बोले आमिर खान, परिश्रामिक में कोई लिंगभेद नहीं होना चाहिए

Updated at : 30 Aug 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
बोले आमिर खान, परिश्रामिक में कोई लिंगभेद नहीं होना चाहिए

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने लिंगभेद को लेकर अपना मुंह खोला है. उन्होंने कहा कि परिश्रामिक में कोई लिंगभेद नहीं होना चाहिए. यह कहीं से तार्किक नहीं कि परिश्रामिक को लेकर किसी प्रकार का भेदभाव किया जाए. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में परिश्रामिक में लिंग आधारित अंतर को खत्म करने का समय […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने लिंगभेद को लेकर अपना मुंह खोला है. उन्होंने कहा कि परिश्रामिक में कोई लिंगभेद नहीं होना चाहिए. यह कहीं से तार्किक नहीं कि परिश्रामिक को लेकर किसी प्रकार का भेदभाव किया जाए. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में परिश्रामिक में लिंग आधारित अंतर को खत्म करने का समय आ गया है. समय-समय पर कई कलाकार अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के मानदेय में भारी अंतर के बारे बात करते रहे हैं.

इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करते हुए आमिर ने कहा, ‘‘मानदेय व्यक्ति के लिंग पर निर्भर नहीं होना चाहिए. यह समान होना चाहिए. पुरुषवादी सोच में बदलाव होना चाहिए.’ वह एक परिचर्चा में बोल रहे थे. उनसे सवाल किया गया कि क्या वह हॉलीवुड में करियर बनाने को इच्छुक हैं तो उन्होंने कहा कि उनको पश्चिम में करियर बनाने की उत्सुकता नहीं है. आमिर ने कहा कि उनको अतीत में हॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव मिले लेकिन उन्हें इनकी पटकथाएं पसंद नहीं आई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola