अलग होने के बाद ज्यादा प्रोफेशनल हो गए हैं रणबीर- कैटरीना : अनुराग

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: निर्देशक अनुराग बसु ने कहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अलग होने का उनकी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ पर कोई असर नहीं पडेगा.लंबे समय तक डेटिंग के बाद इस साल की शुरुआत में रणबीर और कैटरीना ने अपने रास्ते अलग कर लिए. उनके अलग होने से […]

विज्ञापन

मुंबई: निर्देशक अनुराग बसु ने कहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अलग होने का उनकी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ पर कोई असर नहीं पडेगा.लंबे समय तक डेटिंग के बाद इस साल की शुरुआत में रणबीर और कैटरीना ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

उनके अलग होने से यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि इससे निर्देशक के लिए अपनी फिल्म पूरी करना मुश्किल हो जाएगा.इन रपटों को खारिज करते हुए अनुराग ने कहा कि रणबीर और कैटरीना पहले भी बहुत पेशेवर थे और अलग होने के बाद और अधिक पेशेवर हो गए हैं.

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से कैटरीना – रणबीर के बीच रिलेशनशिप की खबर सामने आ रही थी लेकिन इधर कुछ दिनों से दोनों अलग -अलग रह रहे है. खबर यह भी है कि रणबीर और कैटरीना ने साथ रहने के लिए एक फ्लैट भी खरीदी थी लेकिन अब दोनों के बीच दूरियां बढ़ चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola