ePaper

मिलिये दीपक तिजोरी की बेटी समारा से, 13 साल की उम्र में हो गई थी किडनैप

Updated at : 26 Aug 2016 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
मिलिये दीपक तिजोरी की बेटी समारा से, 13 साल की उम्र में हो गई थी किडनैप

इनदिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्‍टार किड्स छाये हुए हैं और उनके फिल्‍मों में आने की चर्चा जोरों पर हैं. चाहे वो महानायक अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली हो, शाहरुख के बेटे आर्यन हो, सैफ की बैटी सारा हो या फिर श्रीदेवी की बेटी खुशी. अब इस चर्चा में एक और नया नाम समारा […]

विज्ञापन

इनदिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्‍टार किड्स छाये हुए हैं और उनके फिल्‍मों में आने की चर्चा जोरों पर हैं. चाहे वो महानायक अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली हो, शाहरुख के बेटे आर्यन हो, सैफ की बैटी सारा हो या फिर श्रीदेवी की बेटी खुशी. अब इस चर्चा में एक और नया नाम समारा तिजोरी का जुड़ गया है जो ‘आशिकी’ फेम दीपक तिजोरी की बेटी हैं.

दीपक तिजोरीकी बेटी 20 साल की हो चुकी हैं और इनदिनों इंस्‍टाग्राम पर उनकी ग्‍लैमरस तस्‍वीरों को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्‍हें एक्टिंग और फिल्‍ममेकिंग में दिलचस्‍पी हैं या नहीं लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देखकर तो कुछ ऐसा ही अंदाजा लगाया जा रहा है.

undefined

दीपक 55 वर्ष के होनेवाले हैं. उन्‍होंने ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘कभी हां कभी न’, ‘राजा नटवरलाल’ और ‘पहला नशा’ जैयी फिल्‍मों में काम किया है. उन्‍होंने अपनी गर्लफेंड डिजायनर शिवानी तनेजा से शादी की थी. उनके दो बच्‍चे हैं बेटी समारा और बेटा करण. दीपक अपनी लाईफ को बेहद पर्सनल रखना पसंद करते हैं और मीडिया से अपनी फैमिली के बारे में बात नहीं करते.

undefined

दीपक बेटी समारा के साथ हुई वर्ष 2009 की उस तकलीफदेह घटना को कभी भूल नहीं पाये होंगे जब समारा का किडनैप हो गया था. समारा मात्र 13 वर्ष की थी. दीपक ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि,’ शाम 4 बजे समारा घर से निकली थी. लोखंडवाला की सड़क पर चलते हुए उसे कुछ लोगों ने ऑटो में खींच लिया था और उसे होटल ले गये थे. बेटी किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची थी.’

https://www.instagram.com/p/BEvXQJxLl_h/ https://www.instagram.com/p/BH1maXQjBxf/ https://www.instagram.com/p/BJVQIZ1DHWY/ https://www.instagram.com/p/BHfFzLrjS2S/
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola