ePaper

अभिनेता आमिर खान के बारे में टिप्पणी पर अपने रुख पर कायम हैं पर्रिकर

Updated at : 07 Aug 2016 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता आमिर खान के बारे में टिप्पणी पर अपने रुख पर कायम हैं पर्रिकर

पणजी : असहिष्णुता के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान पर अपनी अप्रत्यक्ष टिप्पणी से पैदा हुए विवाद के बावजूद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अपने रुख पर कायम हैं. पर्रिकर ने दावा किया कि कई लोगों ने उन्हें बताया कि जो उन्होंने कहा वह सही है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग […]

विज्ञापन

पणजी : असहिष्णुता के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान पर अपनी अप्रत्यक्ष टिप्पणी से पैदा हुए विवाद के बावजूद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अपने रुख पर कायम हैं. पर्रिकर ने दावा किया कि कई लोगों ने उन्हें बताया कि जो उन्होंने कहा वह सही है. केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग भाजपा के खिलाफ नफरत का माहौल बना रहे हैं और असमाजिक तत्वों के खिलाफ हमदर्दी जता रहे.

पर्रिकर ने पार्टी के अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पुणे में मैंने जो कहा कि उसे मैं दोबारा नहीं कहना चाहता. अगर कोई चाहता है तो वह यूट्यूब पर इसे देख सकता है. आज तक एक भी व्यक्ति नहीं मिला जिसने कहा हो कि मैं गलत था. असल में उन सबने कहा कि मैंने जो कुछ भी कहा ठीक कहा.’ पिछले सप्ताह पुणे में एक समारोह में बोलते हुए पर्रिकर ने कहा था, ‘‘एक अभिनेता कहते हैं कि उनकी पत्नी भारत के बाहर रहना चाहती हैं. यह एक अहंकारी बयान है. अगर मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है लेकिन मुझे अपने घर से प्यार है और हमेशा से इसे बंगला बनाने का सपना रहा है.’

साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्र के खिलाफ बोलते हैं लोगों को उन्हें सबक सिखना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola