अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की ‘नूर”

Updated:
विज्ञापन
अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की ‘नूर”

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘नूर’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्‍म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं. फिल्‍म एक क्राइम थ्रिलर फिल्‍म है. फिल्‍म इम्तियाज द्वारा लिखे गये उपन्यास ‘कराची, यूआर किलिंग मी’ पर […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘नूर’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्‍म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं. फिल्‍म एक क्राइम थ्रिलर फिल्‍म है.

फिल्‍म इम्तियाज द्वारा लिखे गये उपन्यास ‘कराची, यूआर किलिंग मी’ पर आधारित है. सोनाक्षी ने ट्वीट कर बताया है कि ‘नूर’ के प्रदर्शित होने की तारीख निर्धारित हो गयी है और यह सात अप्रैल 2017 को प्रदर्शित होगी.

इस फिल्म का निर्देशन सुनहिल सिप्पी ने किया है. फिल्म की कहानी करीब 20 वर्षीय एक रिपोर्टर आएशा खान के ईद-गिर्द घूमती है जो कराची में रहती है. ‘नूर’ में पूरब कोहली भी नजर आएंगे तो अक्षय कुमार के अभिनय से सजी ‘एयरलिफ्ट’ में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola