मलाइका ने अरबाज से कहा- जानम देख लो मिट गई दूरियां मैं यहां हूं यहां....

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने गुरुवार को अपना 49वां बर्थडे मनाया. इस मौके पर उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने उन्हें कुछ ऐसे अंदाज में विश किया कि सबका ध्यान उनकी ओर चला गया. मलाइका ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे अरबाज़… हैपिनेस ऑलवेज. मलाइका ने […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने गुरुवार को अपना 49वां बर्थडे मनाया. इस मौके पर उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने उन्हें कुछ ऐसे अंदाज में विश किया कि सबका ध्यान उनकी ओर चला गया. मलाइका ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे अरबाज़… हैपिनेस ऑलवेज.
मलाइका ने जिन तस्वीरों को शेयर किया उसमें दोनों एक साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके रिश्तों की खटास अब दूर हो गई है. मलाइका का यह स्पेशल बर्थडे मैसेज से ऐसा प्रतित होता है कि दोनों के बीच की दूरियां मिट रही हैं!
गौरतलब है कि अरबाज़ और मलाइका की जोड़ी अपने तलाक से जुड़ी खबरों के कारण पिछले कई महीनों से सुर्खियां बटोरे हुए है. दोनों के अलग होने की खबरें 2016 की शुरुआत में आई थीं. अब महीनों बाद दोनों के बीच नजदीकियां देख उनके परिवार वाले खुश हैं.
आपको बता दें कि इससे पहले ईद के मौके पर भी मलाइका एक तस्वीर में ‘खान परिवार’ के साथ उनके घर पर ईद सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




