सलमान के बरी होने पर ‘भाभी’ रेणुका ने उठाए सवाल, कहा- काले हिरण को किसने मारा?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2016 8:59 AM
मुंबई: अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने चिंकारा शिकार से जुड़े दो मामलों में सलमान के बरी होने पर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा है कि फैसला इस बारे में सवाल उठाता है कि चिंकारा को किसने […]
मुंबई: अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने चिंकारा शिकार से जुड़े दो मामलों में सलमान के बरी होने पर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा है कि फैसला इस बारे में सवाल उठाता है कि चिंकारा को किसने मारा?
रेणुका शहाणे फेसबुक पर सलमान के बरी होने के साथ-साथ उसमें देरी को लेकर भी नाराज दिखी. 51 साल की अभिनेत्री रेणुका ने अन्य अभिनेताओं को फैसले के दायरे से दूर रखने पर भी सवाल खड़े किए हैं. कथित घटनाओं के समय सलमान जोधपुर में सैफ अली खान, तब्बू,, सोनाली बेंद्रे और नीलम के साथ फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग में व्यस्त थे.
रेणुका ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘जब मोर उनके हिवड़ा में नाच रहा था तो वो ऐसे जानवरों को मारना चाहते थे जो कि कम ही पाए जाते हैं. उन्होंने उस जानवर मारा ही नहीं बल्कि पका कर खाया भी. सिर्फ सलमान पर ही काले हिरण और चिंकारा को मारने का आरोप क्यों लगाया गया है? सलमान जोधपुर जेल में भी रहे लेकिन और लोगों के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं.’
हालांकि जिस फेसबुक अकांउट से यह पोस्ट किया गया है वह रेणुका का ही है या नहीं, इसकी पुष्टि जानकारी अभी नहीं है. रेणुका ने कहा कि फैसला इस बारे में सवाल उठाता है कि चिंकारा को किसने मारा? राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान को साल 1998 में जोधपुर में चिंकारा के शिकार संबंधी दो मामलों में बरी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










