ePaper

आमिर खान ने दिये करीना को ये प्रेग्‍नेंसी टिप्‍स

Updated at : 23 Jul 2016 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान ने दिये करीना को ये प्रेग्‍नेंसी टिप्‍स

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान आगामी दिसंबर महीने में नन्‍हे मेहमान का स्‍वागत करनेवाले हैं. ऐसे में फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ में उनके कोस्‍टार रह चुके अभिनेता आमिर खान ने करीना को मम्मी बनने के कुछ टिप्‍स दिये हैं. मुबंई मिरर की खबर के अनुसार,’ आमिर ने बेबो को हेल्‍दी फूड खाने की […]

विज्ञापन

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान आगामी दिसंबर महीने में नन्‍हे मेहमान का स्‍वागत करनेवाले हैं. ऐसे में फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ में उनके कोस्‍टार रह चुके अभिनेता आमिर खान ने करीना को मम्मी बनने के कुछ टिप्‍स दिये हैं.

मुबंई मिरर की खबर के अनुसार,’ आमिर ने बेबो को हेल्‍दी फूड खाने की सलाह दी है और कॉफी बिल्‍कुल न पीने की सलाह दी है.’ दरअसल करीना अधुना भबानी के लिए बांद्रा में एक कमर्शियल के लिए शूट कर रही थीं. वहीं आमिर भी वहीं पास में शूटिंग कर रहे थे.

आमिर अपनी शूटिंग छोड़कर करीना से वहां मिलने आये और प्रेग्‍नेंसी के खास टिप्‍स दिये. बीते दिनों करीना मुंबई एयरपोर्ट पर बेबी बंप के साथ नजर आई थीं. वहीं करीना ने अपनी शूटिंग जारी रखी है.

वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आनेवाली हैं. खबरें तो ऐसी भी आ रही थीं कि करीना मैटरनिटी ब्रेक ले सकती हैं लेकिन करीना ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है. ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना के साथ सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola