VIDEO: ''प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4'' में सनी लियोनी ने गाया राष्ट्रगान

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी हैदराबाद में आयोजित ‘प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4’ में शामिल हुईं. यहां उन्होंने राष्ट्रगान भी गाया जिसका वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक अकांउट पर शेयर किया है. मौके पर सनी लियानी के पति डेनियल वेबर भी उनके साथ मौजूद थे. गुरुवार को ‘प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4’ में जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली केसी के […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी हैदराबाद में आयोजित ‘प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4’ में शामिल हुईं. यहां उन्होंने राष्ट्रगान भी गाया जिसका वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक अकांउट पर शेयर किया है. मौके पर सनी लियानी के पति डेनियल वेबर भी उनके साथ मौजूद थे.
Cool pic from tonight @ProKabaddi pic.twitter.com/GIpmHDE284
— Sunny Leone (@SunnyLeone) July 21, 2016
गुरुवार को ‘प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4’ में जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली केसी के बीच हुआ शानदार मुकाबला रोमांचक रहा. सनी लियोनी और अभिनेता सोनू सूद इस मैच में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे थे.
A moment in time I will never forget @ProKabaddi and with my one and only @DanielWeber99 pic.twitter.com/JbuW3UC2PI
— Sunny Leone (@SunnyLeone) July 21, 2016
‘प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4′ में शामिल होने को लेकर सनी लियोनी बेहद उत्साहित थीं. सनी लियोनी ने इसे बेहद खास बताते हुए कहा कि,’ यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और यह पल मेरे लिए बहुत खास और कभी न भूलने वाला पल है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




