VIDEO: शाहरुख-कंगना जैसे कई कलाकारों ने पायरेसी को लेकर जताई चिंता

Updated at : 21 Jul 2016 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: शाहरुख-कंगना जैसे कई कलाकारों ने पायरेसी को लेकर जताई चिंता

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान, इरफान खान, कंगना रनौत और फिल्मकार इम्तियाज अली जैसे बालीवुड सितारों का मानना है कि पायरेसी फिल्म जगत के लिए सबसे बडा खतरा है और इसको रोकने के लिए कडे कदम उठाए जाने की जरुरत है. हाल ही में ‘उडता पंजाब’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान, इरफान खान, कंगना रनौत और फिल्मकार इम्तियाज अली जैसे बालीवुड सितारों का मानना है कि पायरेसी फिल्म जगत के लिए सबसे बडा खतरा है और इसको रोकने के लिए कडे कदम उठाए जाने की जरुरत है. हाल ही में ‘उडता पंजाब’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी.

बीते रात कंगना ने कहा, ‘यह फिल्म जगत के लिए काफी निराशाजनक है. हम कडी मेहनत करते हैं. मुझे लगता है कि यह अपराध है और लोगों को ऐसा करना बंद कर देना चाहिए.’ ‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने कहा कि पायरेसी को बढावा नहीं देना चाहिए क्योंकि यह कुछ और नहीं बल्कि चोरी ही है.

उन्होंने कहा, ‘यह एक तरह की चोरी ही है जो समाज में स्वीकार्य नहीं है. हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरीके के व्यवहार को बढावा न दिया जाए, यह गलत व्यवहार है.’ शाहरुख खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म की तैयारियों में जुटे फिल्मकार इम्तियाज अली ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और इसमें लिप्त लोगों को यह बात समझनी चाहिए.

‘तमाशा’ के निर्देशक ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है. लोगों को यह बात समझ नहीं आती कि यह कितना गंभीर अपराध है. पायरसी फिल्में देखने वाले दर्शकों को भी इस बात का एहसास नहीं होता कि यह अभिनेताओं, निर्देशकों, फिल्मकारों को कितना नुकसान पहुंचा रहा है…उन्हें इसपर अवश्य ही विचार करना चाहिए. यह फिल्म जगत के लिए काफी नुकसानदायक है.’

सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पायरेसी पर रोक लगा देनी चाहिए. ‘दिलवाले’ के 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा,‘पायरेसी नहीं की जानी चाहिए. आज रात मुझसे गहरे सवाल न करें. मुझसे कुछ आसान सवाल ही करें.’

अभिनेता यहां इरफान खान की फिल्म ‘मदारी’ की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत करने आए थे जो कल रिलीज होने वाली है.

फिल्म स्क्रीनिंग पर मौजूद इरफान ने कहा फिल्मों के लिए हालीवुड से बडा खतरा पायरेसी बन गई है. इरफान ने कहा, ‘यह काफी बडा खतरा है. ऑनलाइन जिस तरह से फिल्में लीक हो रही हैं उससे हालीवुड से बडा खतरा पायरेसी बन गई है. मैं चाहता हूं कि विभिन्न क्षेत्रों के फिल्म जगत के लोग एकसाथ आएं और सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग करें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola