ePaper

...तो ये अभिनेता निभा सकते हैं दीपिका के पति का किरदार, जानें ?

Updated at : 21 Jul 2016 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
...तो ये अभिनेता निभा सकते हैं दीपिका के पति का किरदार, जानें ?

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर खबरें आ रही है कि वो संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पति के किरदार में नजर आ सकते हैं. वहीं अभिनेता रणवीर सिंह का नाम पहले ही इस फिल्‍म के लिए साइन कर लिया गया है. एक वेबसाइट के अनुसार, ‘भंसाली चाहते […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर खबरें आ रही है कि वो संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पति के किरदार में नजर आ सकते हैं. वहीं अभिनेता रणवीर सिंह का नाम पहले ही इस फिल्‍म के लिए साइन कर लिया गया है.

एक वेबसाइट के अनुसार, ‘भंसाली चाहते हैं कि शाहिद चित्तौड़ के राजा का किरदार निभाये. जिन्होंने चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती से शादी की थी.’

पहले खबर यह भी आई थी कि ‘मसान’ अभिनेता विकी कौशल फिल्म में मेवाड़ के राजा रावल रत्न सिंह का किरदार नि भा सकते हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो, ‘फिल्‍म में दीपिका के पति का किरदार नि भाने के लिए विकी कौशल का ऑडिशन हुआ था नेकिन फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है.’

फिल्‍म में भंसाली खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उनके आकर्षण को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं. रानी पद्मावती अपनी खूबसूरती और साहस को लेकर प्रसिद्ध थीं.

दीपिका की भंसाली के साथ तीसरी फिल्‍म होगी. इससे पहले उन्‍होंने ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भंसाली के साथ काम किया था. दोनों ही फिल्‍मों के लिए दीपिका की खूब तारीफ हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola