...तो क्रिकेटर होते सलमान खान ?

Updated at : 19 Jul 2016 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
...तो क्रिकेटर होते सलमान खान ?

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. वहीं सलमान का कहना है कि उनके पिता सलीम खान उन्हें देश के लिए क्रिकेट खेलते हुये देखना चाहते थे. हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका निभाने वाले सलमान […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. वहीं सलमान का कहना है कि उनके पिता सलीम खान उन्हें देश के लिए क्रिकेट खेलते हुये देखना चाहते थे.

हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका निभाने वाले सलमान ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को उनका कोच बनाया गया था और उन्होंने उनके पिता से कहा था कि क्रिकेट के मैदान में उनका भविष्य उज्जवल है.
सलमान ने कहा, ‘मेरे पिता चाहते थे कि मैं क्रिकेट खेलूं. यह आसानी से हो सकता था लेकिन मैं सुबह साढे पांच बजे क्रिकेट के अभ्यास के लिए नहीं जा सकता था. मेरे लिए यही जीवन बहुत मुश्किल है, क्रिकेट तो और भी मुश्किल हो जाता.’
‘बजरंगी भाईजान’ स्टार ने कहा कि वह बहुत अच्छी क्रिकेट खेलते थे लेकिन जिस दिन उनके पिता उन्हें देखने आए, उन्होंने जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया.
50 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘सलीम दुर्रानी को मेरा कोच बनाया गया था. पहले दिन, उन्होंने मुझे खेलते हुये देखा, मैंने बहुत अच्छा खेला था. दूसरे दिन, मैंने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए तीसरे दिन उन्होंने मेरे पिता को बुलाया और कहा कि आपके बेटे का भविष्य बहुत उज्जवल है. उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मेरे पिता के सामने मुझे खराब प्रदर्शन करना चाहिए.’
सलमान ने कहा कि उनके लिए समय पर स्कूल पहुंचना ही बहुत मुश्किल काम था इसलिए क्रिकेट के अभ्यास के लिए सुबह उठना असंभव था.
उन्होंने कहा, ‘समय पर स्कूल पहुंचना ही एक बडी समस्या थी. सुबह नौ बजे मुझे अपनी क्लास में पहुंचना होता था. इसलिए मैं सुबह करीब साढे आठ बजे उठता था और बहुत मुश्किल से समय पर स्कूल पहुंच पाता था. मैं दरअसल निर्देशक बनना चाहता था.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola