कंदील बलूच की हत्या के लिए मौलवी मुफ्ती ने भाई को ‘उकसाया'': कंदील की मां
लाहौर : दिवंगत पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच की मां ने आरोप लगाया कि एक चर्चित मौलवी मुफ्ती अब्दुल कवी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए उनके बेटे को भड़काया. सोशल मीडिया स्टार के साथ विवादास्पद वीडियो में सामने आने पर ये मौलवी सुर्खियों में आए थे. 26 वर्षीया मॉडल की मां का यह बयान […]
लाहौर : दिवंगत पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच की मां ने आरोप लगाया कि एक चर्चित मौलवी मुफ्ती अब्दुल कवी ने उनकी बेटी की हत्या के लिए उनके बेटे को भड़काया. सोशल मीडिया स्टार के साथ विवादास्पद वीडियो में सामने आने पर ये मौलवी सुर्खियों में आए थे.
26 वर्षीया मॉडल की मां का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पुलिस ने घोषणा की है कि दिवंगत मॉडल की हत्या की जांच के मामले में मुफ्ती कवी को भी शामिल किया जाएगा.
वीडियो पोस्ट आने पर विवाद के बाद कवी को रुएत ए हिलाल कमेटी से हटा दिया गया था. जीओ न्यूज से बात करते हुए कंदील की मां ने आरोप लगाया कि मुफ्ती कवी, उनकी बेटी के पूर्व पति आशिक हुसैन और शाहिद नाम का व्यक्ति हत्या में संलिप्त था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










