ePaper

देरी से एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान, फिर कर्मचारियों से हो गई बहस

Updated at : 18 Jul 2016 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
देरी से एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान, फिर कर्मचारियों से हो गई बहस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकबार फिर चर्चा में हैं. इसबार वे अपनी किसी फिल्‍म या बयान को लेकर चर्चा में नहीं बल्कि गुस्‍से को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कर्मचारियों के साथ उनकी बहस हुई है. वे 15 मिनट देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. दरअसल देर से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकबार फिर चर्चा में हैं. इसबार वे अपनी किसी फिल्‍म या बयान को लेकर चर्चा में नहीं बल्कि गुस्‍से को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कर्मचारियों के साथ उनकी बहस हुई है. वे 15 मिनट देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.

दरअसल देर से पहुंचने के कारण एयरलाइंस ने उन्‍हें बोर्डिंग से रोक दिया. इस बात को लेकर सलमान भड़क गए और वहां के कर्मचारियों से बहस करने लगे. इसके बाद में वे एयरपोर्ट पर वेटिंग रूम में बैठे रहे और फिर दूसरी कंपनी के विमान से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गये.

इससे पहले वे ‘रेप पीडिता’ वाले बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. दरअसल कुश्ती पर आधारित अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए कड़ी ट्रेनिंग लेनेवाले अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म ‘सुल्तान’ के खास दृश्य की थका देनेवाली शूटिंग के बाद मैंने एक ‘रेप पीड़िता’ की तरह महसूस किया. इस बयान के बाद वे विवादों में घिर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola