‘ब्वॉयफ्रेंड'' संग कुछ इस अंदाज में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, तसवीर आई सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने प्रोफेशनल लाईफ को लेकर तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इनदिनों वे अपनी लव-लाईफ को लेकर चर्चे में हैं. खबरों की मानें तो सोना आजकल एक्स ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ नजर आ रही है. बेटी अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं. हाल ही […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने प्रोफेशनल लाईफ को लेकर तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इनदिनों वे अपनी लव-लाईफ को लेकर चर्चे में हैं. खबरों की मानें तो सोना आजकल एक्स ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ नजर आ रही है. बेटी अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं.
हाल ही में सोहेल और बंटी अपनी मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाते दिखे जिसमें सोनाक्षी भी मौजूद थीं. इसी दौरान एक तस्वीरे सामने आई है जिसमें दोनो एकदूसरे की कंपनी को इंज्वॉय कर रहे हैं. सोना मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं.

सोनाक्षी और बंटी के अफेयर के चर्चे वर्ष 2012 में तब शुरू हुए थे जब उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया था. हालांकि दोनों ने इस बात को कभी स्वीकारा नहीं है. बंटी हाल ही सोनाक्षी के 29वें बर्थडे पर भी दिखे थे.
वहीं बंटी सचदेव सोनाक्षी से पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं. वे विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर्स के मैनेजर भी रह चुके हैं.
वहीं सोनाक्षी के प्रोफेशनल लाईफ के बारे में बात करें तो वे फिलहाल ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ को लेकर व्यस्त हैं. ‘अकीरा’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ था जिसमें वे शानदार एक्शन सीन करती नजर आ रही है वहीं ‘फोर्स 2’ में वे जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




