जानिये, कंदील बलोच की मौत पर क्या कहती हैं राखी सावंत

अभिनेत्री राखी सावंत हमेशा ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं. अब उन्होंने पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की मौत को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है. उनका कहना है कि कंदील को मारने से पहले उसके भाई उनका रेप किया था. राखी ने कहा,’ ये मुर्खतापूर्ण हरकत है. कंदील के भाई को कोई […]
अभिनेत्री राखी सावंत हमेशा ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं. अब उन्होंने पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की मौत को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है. उनका कहना है कि कंदील को मारने से पहले उसके भाई उनका रेप किया था.
राखी ने कहा,’ ये मुर्खतापूर्ण हरकत है. कंदील के भाई को कोई अधिकार नहीं है कि वो उसकी जिदंगी खत्म कर दे. पुलिस को इस बात की गहराई से जांच करनी चाहिये. सिर्फ अंग प्रदर्शन की वजह से किसी को उनकी हत्या करने का कोई हक नहीं है.’
उन्होंने आगे कहा,’ मुझे लगता है कि कंदील को मारने से पहले उसके भाई ने उनका रेप किया है. मुझे उनकी मौत का बेहद दुख है. उनका भविष्य बहुत उज्जवल था.’
बतातें चलें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान में सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच की उसके भाई ने ‘झूठी शान की खातिर’ कथित तौर हत्या कर दी. पुलिस ने आज बताया कि 26 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल की हत्या कल रात को मुल्तान में की गई.
पुलिस ने बताया कि प्रतीत होता है कि उसकी हत्या उसके भाई वसीम ने की है जो कि घटना के बाद से फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




