ePaper

फिल्‍म से नहीं ऐसे जुड़ा सलमान और सनी लियोन का नाम! आप भी जानें ?

Updated at : 16 Jul 2016 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍म से नहीं ऐसे जुड़ा सलमान और सनी लियोन का नाम! आप भी जानें ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सनी लियोनी ने वैसे तो एकसाथ स्‍क्रीन शेयर नहीं किया है. लेकिन एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जहां दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं. जी हां दोनों सर्च इंजन गूगल पर बाकी सब स्‍टार्स को पछाड़ कर एकसाथ हैं. दोनों गूगल पर पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सर्च […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सनी लियोनी ने वैसे तो एकसाथ स्‍क्रीन शेयर नहीं किया है. लेकिन एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है जहां दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं. जी हां दोनों सर्च इंजन गूगल पर बाकी सब स्‍टार्स को पछाड़ कर एकसाथ हैं. दोनों गूगल पर पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता-अभिनेत्री हैं.

गूगल की ओर से जारी पांच सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में ‘दबंग’ के अभिनेता के बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन का नाम है. तमिल सुपरस्टार रजनीकांत शीर्ष पांच में हैं.सर्च किये जाने वाले अन्य शीर्ष 10 अभिनेताओं में रितिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान और इमरान हाशमी हैं.

सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अदाकारा की सूची में कैटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपडा, तमन्ना भाटिया, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा हैं.

सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले निर्देशकों की सूची में फिल्मकार प्रभुदेवा शीर्ष पर हैं. करण जौहर, फरहान अख्तर, राज कपूर, राम गोपाल वर्मा, फराह खान अन्य में शामिल हैं जिन्हें अधिक सर्च किया गया.

पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा आमिर खान अभिनीत ‘पीके’ को लोगों ने सर्च किया. इसके बाद ‘कहानी’, ‘बाहुबली’, ‘आशिकी 2′, ‘धूम 3′, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘हीरो’, ‘एक विलेन’ का नाम है.

सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता की सूची के अलावा बिग बी क्लासिक एक्टर लिस्ट में भी शीर्ष पर रहे जबकि रेखा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली क्लासिक एक्ट्रेस हैं.

भारतीय गायकों में सबसे ज्यादा रैपर हनी सिंह का नाम सर्च किया गया. इसके साथ ही आतिफ असलम, अरिजीत सिंह, लता मंगेशकर, सोनू निगम, किशोर कुमार, श्रेया घोषाल, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान का नाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola