ePaper

अविनाश से मिलने से पहले शादी में विश्वास नहीं था: संभावना सेठ

Updated at : 15 Jul 2016 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
अविनाश से मिलने से पहले शादी में विश्वास नहीं था: संभावना सेठ

नयी दिल्ली : अविनाश द्वेदी के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली अभिनेत्री, मॉडल और ‘बिग बॉस’ फेम संभावना सेठ का कहना है कि डांसर से मिलने से पहले उन्हें शादी में विश्वास नहीं था. उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की. कल शाम शादी के बंधन में बंधने वाली संभावना ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अविनाश द्वेदी के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली अभिनेत्री, मॉडल और ‘बिग बॉस’ फेम संभावना सेठ का कहना है कि डांसर से मिलने से पहले उन्हें शादी में विश्वास नहीं था. उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की.

कल शाम शादी के बंधन में बंधने वाली संभावना ने को बताया, ‘अब मैं खुद को दुनिया के आसमान में महसूस कर रही हूं. मैं एक सबसे खुश दुल्हन हूं. मैं शादी की संस्था में यकीन नहीं रखती थी. लेकिन तभी मेरी मुलाकात अविनाश से हुयी और सभी चीजें बदल गयी.’

संभावना ने बताया कि शुरुआत में ‘माता-पिता शादी के खिलाफ थे’ लेकिन अब वे ‘काफी खुश हैं.’ अभिनेत्री-डांसर की अपने हनीमून की योजना बनाने से पहले मुंबई में मनोरंजन जगत से जुडे लोगों को एक पार्टी देने का विचार है.

https://www.instagram.com/p/BH3zbvCA1NV/
https://www.instagram.com/p/BH3zXzLAeY6/

उन्होंने बताया, ‘हमारी बाली या को समुई जाने की योजना है लेकिन तत्काल ऐसा नहीं करुंगी क्योंकि मेरे पास कुछ काम है. हम इसके बाद कोई तारीख तय करेंगे.’ संभावना और अविनाश की मुलाकात एक क्षेत्रीय डांस रियल्टी कार्यक्रम के शूटिंग के दौरान हुई थी.

https://www.instagram.com/p/BH3zlUUACDJ/
https://www.instagram.com/p/BH3zQFhAVIr/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola