ePaper

जानें, कब टीवी पर दस्‍तक देगा ‘बिग बॉस'' ?

Updated at : 15 Jul 2016 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, कब टीवी पर दस्‍तक देगा ‘बिग बॉस'' ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ‘बिग बॉस’ सीजन 10 को होस्‍ट करते नजर आयेंगे इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है. वहीं बात सलमान की आती है तो दर्शक इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो में इस बार कुछ ऐसा होनेवाला है पिछले किसी भी सीजन में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ‘बिग बॉस’ सीजन 10 को होस्‍ट करते नजर आयेंगे इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है. वहीं बात सलमान की आती है तो दर्शक इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो में इस बार कुछ ऐसा होनेवाला है पिछले किसी भी सीजन में नहीं हुआ.

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबित ‘बिग बॉस’ 10वां सीजन इस साल मिड-अक्‍टूबर के महीने से शुरू होने की उम्‍मीद है. साथ ही सलमान फिल्‍ममेकर कबीर खान की फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ के कुछ मेजर सीन्‍स को शूट करने के बाद ‘बिग बॉस’ की शूटिंग शुरू करेंगे.

इस शो में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि इससे पहले के सीजन में नहीं हुआ. अब तक इस शो में सेलीब्रिटीज ही हिस्‍सा लेजे आये हैं लेकिन इस बार आम लोगों के लिए भी बिग बॉस के दरवाजे खोल दिये गये हैं. इसके माध्‍यम से जो लोग इस शो में शामिल होने की इच्‍छा रखते हैं वे शो में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola