तीसरी बार राज्य महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए सलमान, भेजा पत्र

Updated at : 14 Jul 2016 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरी बार राज्य महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए सलमान, भेजा पत्र

मुंबई : अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) के समक्ष आज फिर पेश नहीं हुए और उन्होंने ‘बलात्कार’ संबंधी अपने बयान पर भेजे गए समन का जवाब देने के लिए पैनल को एक पत्र भेजा. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पत्र में क्या लिखा है. ऐसा तीसरी बार है जब […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) के समक्ष आज फिर पेश नहीं हुए और उन्होंने ‘बलात्कार’ संबंधी अपने बयान पर भेजे गए समन का जवाब देने के लिए पैनल को एक पत्र भेजा. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पत्र में क्या लिखा है.

ऐसा तीसरी बार है जब सलमान एमएससीडब्ल्यू आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं. एमएससीडब्ल्यू ने सलमान को आज अपने समक्ष पेश होने को कहा था. उसने कहा कि वह अभिनेता के पत्र के संबंध में अपने कानूनी विभाग से विचार विमर्श कर रहा है.

एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, ‘हमें पत्र मिला है. हम इसका अध्ययन कर रहे हैं. हमने इसे आगे की कार्रवाई के संबंध में फैसला करने के लिए हमारे कानूनी विभाग को भेज दिया है.’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्र में क्या लिखा है या एमएससीडब्ल्यू विवाद के संबंध में क्या कोई कदम उठाएगा या नहीं.

सलमान ने हाल में बयान दिया था कि फिल्म ‘सुल्तान’ की थकाउ शूटिंग के बाद उन्हें ‘बलात्कार का शिकार हुई महिला’ की तरह महसूस हुआ. उनके इस बयान के बाद वह विवादों में घिर गए थे.

50 वर्षीय अभिनेता को पहले भी दो बार सुनवाई के लिए आने को कहा गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए. इसके बाद उन्हें आयोग के समक्ष आज पेश होने को कहा गया था.

इससे पहले जब आयोग ने सलमान को पहली बार तलब किया था तो सलमान ने अपने वकील के जरिए पैनल को एक पत्र भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि इस मामले की सुनवाई पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में चल रही है और मामले की सुनवाई एक ही साथ दो स्थानों पर नहीं हो सकती.

बाद में सलमान ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समन का भी आठ जुलाई को पालन नहीं किया और वह अपने विवादित बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए पेश नहीं हुए. इसके एक दिन पहले उन्होंने महाराष्ट्र महिला आयोग के समन का पालन नहीं किया.

इसके बाद महाराष्ट्र राज्य आयोग ने अभिनेता से आज पेश होने को कहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola