7 दिनों में 200 करोड़ की कमाई कर ''सुल्तान '' ने रचा इतिहास, बना BOX OFFICE का ''सुल्तान''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सुल्तान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 दिनों में लगभग 208.82 करोड़ की कमाई कर ली है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी. ‘सुल्तान’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 7 दिनों […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सुल्तान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 दिनों में लगभग 208.82 करोड़ की कमाई कर ली है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी.
‘सुल्तान’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘किक’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल है. उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने 300 करोड़ की कमाई की थी.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म ने कैसे रिलीज के पहले दिन से ही शानदार कमाई की है.
#Sultan Wed 36.54 cr, Thu 37.32 cr, Fri 31.67 cr, Sat 36.62 cr, Sun 38.21 cr, Mon 15.54 cr, Tue 12.92 cr. Total: ₹ 208.82 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 13, 2016
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’, ‘पीके’ और ‘धूम 3’ को 200 करोड़ कमाने में लगभग 9 दिन का समय लगा था. ‘सुल्तान’ में सलमान के अलावा अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




