ePaper

एकदूसरे से अलग नहीं रह पाये सुशांत-अंकिता, पैचअप की तैयारी!

Updated at : 13 Jul 2016 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
एकदूसरे से अलग नहीं रह पाये सुशांत-अंकिता, पैचअप की तैयारी!

किसी ने सच ही कहा है दूर जाने से किसी की कमी का अहसास होता है. आजकल कुछ ऐसा ही हाल सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का है. हाल ही में उनके ब्रेकअप ने फैंस को चौंका दिया था. दोनों शादी करनेवाले थे लेकिन एकाएक अलग हो गये और दोनों के अलग होने की […]

विज्ञापन

किसी ने सच ही कहा है दूर जाने से किसी की कमी का अहसास होता है. आजकल कुछ ऐसा ही हाल सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का है. हाल ही में उनके ब्रेकअप ने फैंस को चौंका दिया था. दोनों शादी करनेवाले थे लेकिन एकाएक अलग हो गये और दोनों के अलग होने की किसी खास वजह का भी खुलासा नहीं हुआ.

खबरों की मानें तो दोनों अपने इस रिश्‍ते को एक और मौका देना चाहते हैं. सुशांत इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन इस बीच वे अंकिता के साथ अपने रिश्‍ते सुधारने की जुगत में भी लगे हुए हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि हाल ही में दोनों ने एकदूसरे से मुलाकात की और कुछ वक्‍त साथ बिताया. जिससे ऐसा लग रहा है कि दोनों फिर एकदूसरे के साथ सुलह करने की तैयारी में हैं. अगर दोनों फिर एकसाथ आना चाहते हैं तो यह वाकई खुशी की बात है.

अंकिता से अलग होने बाद सुशांत का नाम अभिनेत्री कृति सैनन के साथ जोड़ा जा रहा था जो उनकी ‘राब्‍ता’ की कोस्‍टार भी हैं. लेकिन सुशांत ने अपने एक बयान में इन बातों को सिरे से नकारा था और इसे झूठा बताया था. कृति ने भी अफेयर की खबरों को महज अफवाह बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola