ePaper

लंदन के क्‍लीनिक में दिखे ‘सैफीना'', बेटे को जन्‍म देंगी करीना!

Updated at : 13 Jul 2016 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
लंदन के क्‍लीनिक में दिखे ‘सैफीना'', बेटे को जन्‍म देंगी करीना!

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान को लंदन की एक क्‍लीनिक में देखा गया. खबरों की मानें तो वे दोनों यहां अपने होनेवाले बच्‍चे का लिंग परीक्षण करवाने आये थे. डॉक्‍टरों ने इस बात का खुलासा किया है कि करीना के पेट में पल रहा बच्‍चा लड़का है! बॉलीवुडलाईफ.कॉम […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान को लंदन की एक क्‍लीनिक में देखा गया. खबरों की मानें तो वे दोनों यहां अपने होनेवाले बच्‍चे का लिंग परीक्षण करवाने आये थे. डॉक्‍टरों ने इस बात का खुलासा किया है कि करीना के पेट में पल रहा बच्‍चा लड़का है!

बॉलीवुडलाईफ.कॉम में छपी खबर के अनुसार हाल ही में करीना और सैफ लंदन के लिए रवाना हुए थे. जहां लिंग परीक्षण के बाद डॉक्‍टरों ने बताया कि करीना के पेट में बेबी बॉय है! दरअसल भारत में लिंग परीक्षण करवाना गैर-कानूनी है लेकिन लंदन में ऐसा नहीं है.

पिछले कीफी दिनों से करीना अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. शुरुआत में दोनों ने ऐसी खबरों को नकारा और बाद में सैफ ने खुद सार्वजनिक तौर पर इसे स्‍वीकारा. उन्‍होंने यह भी कहा कि वो दिसंबर महीने में पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं करीना एक कार्यक्रम के दौरान बेबी बंप में नजर आई थी.

करीना इनदिनों फिल्‍म ‘वीरे दी वेंडिग’ की शूटिंग कर रही हैं. वहीं सैफ विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ में अभिनेता शाहिद कपूर और कंगना रनौत के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola