ePaper

सलमान खान की फिल्म में तारीफ पाना कुछ खास है: अनुष्का

Updated at : 12 Jul 2016 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म में तारीफ पाना कुछ खास है: अनुष्का

नयी दिल्ली : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा खुश हैं कि ‘सुल्तान’ फिल्म में सलमान खान जैसी हस्ती होने के बावजूद उनके ‘आरफा’ के किरदार को पहचाना जा रहा है. ईद के मौके पर‍ रिलीज हुई यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 195.90 करोड़ की कमाई कर ली है. 28 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा खुश हैं कि ‘सुल्तान’ फिल्म में सलमान खान जैसी हस्ती होने के बावजूद उनके ‘आरफा’ के किरदार को पहचाना जा रहा है. ईद के मौके पर‍ रिलीज हुई यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 195.90 करोड़ की कमाई कर ली है.

28 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, ‘सलमान के किसी प्रशंसक का आपसे कहना कि वह आपका भी प्रशंसक हैं बहुत बडी बात है क्योंकि वे बहुत निष्ठावान प्रशंसक हैं. तीनों खानों के पास ऐसे निष्ठावान प्रशंसक हैं. मैं बहुत खास महसूस कर रही हूं.’

उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से आप चाहते हैं कि आपके काम पर ध्यान दिया जाए और सरहाना की जाए और ऐसा ‘सुल्तान’ जैसी फिल्म में हुआ जिसमें सलमान जैसे मेगास्टार हैं. मैं बहुत खुश हूं.’

अनुष्का की सरहाना होना ज्यादा खास है क्योंकि वह अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म को अपनी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म मानती हैं. अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि उन्होंने शारीरिक बदलाव के लिए ‘रोबोट’ की तरह जो काम किया और आरफा की सोच को समझने के लिए जितनी कडी मेहनत की वह सफल हो गई.

अनुष्का ने कहा, ‘ ‘सुल्तान’ अब तक मेरे लिए सबसे मुश्किल रही. यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थी. यह शारीरिक और भावनात्मक रुप से मेरे लिए मुश्किल थी. मुझे भावनाएं और परिपवक्ता समझनी थी जो शायद मुझमें अभी नहीं है. एक खेल सीखना, शरीर के प्रकार को बदलना, और सुबह जल्दी उठना, प्रशिक्षण के लिए जाना तथा फिर पहलवानी सीखना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola