पाकिस्तान में ‘‘सुल्तान”” ने पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लाहौर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘‘सुल्तान’ ने पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो ईद के मौके पर एक नया रिकार्ड है. अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्देशक हैं. पाकिस्तान में फिल्म के वितरक जियो फिल्म्स के […]
विज्ञापन
लाहौर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘‘सुल्तान’ ने पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो ईद के मौके पर एक नया रिकार्ड है.
अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्देशक हैं. पाकिस्तान में फिल्म के वितरक जियो फिल्म्स के अनुसार इस फिल्म ने पिछले साल ईद पर प्रदर्शित ‘‘जवानी फिर नहीं आनी’ द्वारा बनाए गए रिकार्ड को पीछे छोड दिया है. जियो फिल्म्स के मुहम्मद नासिर ने कहा कि ‘‘बजरंगी भाईजान’ सहित विभिन्न पूर्ववर्ती फिल्मों की अपेक्षा ‘‘सुल्तान’ को यह फायदा मिला कि ईद पर पांच दिनों की छुट्टी रही. उन्होंने कहा कि फिल्म ने आज तक (रविवार) तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.
यह फिल्म छह जुलाई को रिलीज हुयी थी और यह अब भी अच्छा कारोबार कर रही है. वहीं कई अन्य रिलीज अंततरराष्ट्रीय और घरेलू फिल्मों का प्रदर्शन बाक्स आफिस पर अच्छा नहीं रहा है. इस फिल्म का प्रभाव हालीवुड की फिल्म ‘‘फाइंडिंग डोरी’ और पाकिस्तानी फिल्म ‘‘सवाल 700 करोड़ डालर का’ के कारोबार पर पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










