अक्षय कुमार की तरह फिट रहने की चाहत : वरुण धवन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : ऐसे समय में जब अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिटनेस के मामले में अक्षय कुमार उनके आदर्श हैं. अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ के एक कार्यक्रम में वरुण ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक समय था जब छह और आठ पैक […]
विज्ञापन
मुंबई : ऐसे समय में जब अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिटनेस के मामले में अक्षय कुमार उनके आदर्श हैं. अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ के एक कार्यक्रम में वरुण ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक समय था जब छह और आठ पैक का जुनून था लेकिन अब वह समय आ गया है जब लोग स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं.
अक्षयकुमार को देखें, चोट लगने के बावजूद वह सालों से एकदम फिट हैं.’ वरुण ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि उम्र ढलने पर भी वह अक्षयकुमार की तरह फिट रहें. कार्यक्रम में ढिशुम के उनके सहयेागी कलाकार जान अब्राहिम भी मौजूद थे. दोनों अभिनेताओं ने वहां उपस्थित लोगों को फिटनेस के कुछ उपाय भी बताये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










